त्योहारों से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, CP का सुरक्षा पर फुल फोकस।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में नोएडा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दो मुख्य गतिविधियाँ संपन्न हुईं और पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन (112) पर दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक:-

थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह की उपस्थिति में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण “पीस कमेटी” की बैठक की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और आगामी पर्वों/आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करना था।

बार और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण:-

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में एडीसीपी मनीषा सिंह और एसीपी-2 स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्थल पर किसी भी प्रकार के अवैध या अनियमित मादक पदार्थों का प्रयोग या बिक्री न हो रही हो और परिसरों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की कार्यक्षमता, कमांड रूम की स्थिति और पर्याप्त संख्या में सिक्योरिटी गार्ड्स की उपलब्धता की जांच की गई और संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शराब व अन्य पदार्थों की बिक्री करें और कानून का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।