Noida News : नोएडा पुलिस ने सुलझाई जैन मंदिर चोरी, दो अभियुक्त दबोचे।

✍️ योगेश राणा

800 साल पुरानी अष्टधातु प्रतिमा चुराने वाले मंदिर कर्मचारी ही निकले चोर

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

थाना इकोटेक-3 पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए जैन मंदिर में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लगभग 800 वर्ष प्राचीन अष्टधातु की प्रतिमा और भारी मात्रा में चांदी के धार्मिक सामान बरामद किए गए हैं। बता दें कि 16 फरवरी 2026 को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि सैनीपुरा गांव स्थित जैन मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों ने ही मंदिर की बेशकीमती संपत्तियों पर हाथ साफ किया है और इसी आधार पर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और गोपनीय सूचना के आधार पर सुनपुरा गांव से दोनों आरोपियों को दबोचा और दोनों की पहचान मुलायम सिंह पुत्र परसू सिंह एवं चेतन पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है।

चोरों से शत-प्रतिशत समान बरामद!

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गयाशत-प्रतिशत सामान बरामद किया है और 01 प्राचीन प्रतिमा: अष्टधातु से निर्मित, जिसकी उम्र लगभग 800 वर्ष बताई जा रही है और 08 टुकड़े चांदी की पांडुशिला, 01 चांदी का नारियल और 01 चांदी का कलश बरामद किया है और इस मामले में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.