✍️ योगेश राणा
साद मियां खान बने DCP Noida, ग्रेटर नोएडा की कमान अब डॉ. प्रवीण रंजन के हाथ
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को बेहतर करने के उद्देश्य से 22 फरवरी 2026 को पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी (DCP) स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि यह निर्णय हाल ही में हुई अपराध समीक्षा बैठकों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता के बाद लिया गया है और विशेष रूप से नोएडा जैसे शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर अनुभवी अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। यह बदलाव आगामी त्योहारों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए रणनीतिक माना जा रहा है।
साद मियां खान (DCP Noida):-
2018 बैच के आईपीएस अधिकारी साद मियां खान, जो अब तक डीसीपी ग्रेटर नोएडा के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अब डीसीपी नोएडा (Noida Zone) की कमान सौंपी गई है।
डॉ. प्रवीण रंजन (DCP Greater Noida):-
डॉ. प्रवीण रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे एडिशनल डीसीपी के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।