लापरवाही पड़ी भारी : लेखपाल मुकुल पर सीईओ कृष्णा करुणेश की सख्त कार्रवाई।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपाल मुकुल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में लेखपाल मुकुल को तत्काल प्रभाव से कार्मिक विभाग से संबद्ध कर दिया गया है और बताया जा रहा है कि संबंधित लेखपाल अपने आवंटित कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर रहे थे और उनकी कार्यशैली से विभाग की छवि प्रभावित हो रही थी।

एसीईओ (ACEO) से अभद्रता करना पड़ा भारी!

प्रशासनिक गलियारों में हो रही’कानाफूसी’ के अनुसार उक्त लेखपाल ने एक बैठक के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) से ऊंचे स्वर में बात की थी, जिसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया और सीईओ कृष्णा करुणेश ने इस कदम से स्पष्ट संकेत दिया है कि प्राधिकरण में कार्य के प्रति लापरवाही और वरिष्ठों के प्रति अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगी और यह कार्रवाई प्रशासन में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उनका पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.