✍️ योगेश राणा।
एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
नोएडा के व्यस्त व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-18 में शुक्रवार (27 फरवरी 2026) को बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा हो गया। गर्मी की शुरुआत के साथ बढ़े बिजली के लोड के कारण हुए इस धमाके में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।बता दें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर- 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पॉश इलाके सेक्टर-18 में हुई है और चश्मदीदों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में एक तेज धमाका हुआ जिसके तुरंत बाद भीषण आग लग गई,धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हादसे की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के कारण:
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली के लोड में वृद्धि को इस विस्फोट का मुख्य कारण माना जा रहा है। वर्तमान में पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच कर रहे हैं।