नोएडा जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट दिखे महानिदेशक।

✍️ योगेश राणा

इमरजेंसी से ICU तक परखी हकीकत, मरीजों से सीधे संवाद में DG Health

मरीज बोले– इलाज बेहतर, सुविधाएं संतोषजनक

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक,डॉ.पवन कुमार अरुण ने गौतमबुद्धनगर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। बता दें कि महानिदेशक ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का रुख किया। वहां भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर उनके इलाज और मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों के संतोषजनक जवाबों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और आईसीयू प्रभारी डॉ.अंजलि कर्दम ने महानिदेशक को गंभीर मरीजों के उपचार प्रोटोकॉल और उपलब्ध जीवन रक्षक उपकरणों की जानकारी दी और अस्पताल की सातवीं मंजिल पर स्थित मुख्य औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता जांची गई। स्टोर फार्मासिस्ट श्री बैजनाथ ने ऑनलाइन पोर्टल और भौतिक स्टॉक का मिलान कर महानिदेशक को दवाओं की सुचारू आपूर्ति के बारे में अवगत कराया और निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा, विभिन्न विभागों के चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, सिस्टर इंचार्ज और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा।महानिदेशक डॉ.पवन कुमार अरुण ने अस्पताल की व्यवस्थाओं,साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.