राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर का नोएडा दौरा, स्मार्ट सिटी और पर्यावरण व्यवस्था की गहन समीक्षा।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष मॉनिटर विद्या भूषण कुमार ने प्राधिकरण क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें कि सेक्टर-94 स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की तकनीक को उत्तर प्रदेश में अद्वितीय बताते हुए उन्होंने इसकी सराहना की और उन्होंने ग्रेटर नोएडा में भी इसी तरह की प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए उन्होंने कड़े निर्देश दिए। यह जानकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि एंटी-स्मॉग गन में केवल एसटीपी से उपचारित जल (Treated Water) का उपयोग हो रहा है और इस मौके पर महाप्रबंधक श्री एस.पी. सिंह,ओएसडी इन्दु प्रकाश सिंह और UPPCB (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के क्षेत्रीय अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपशिष्ट से ऊर्जा और पुनर्चक्रण!

जैविक कचरे से ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया जांची और निर्माण अपशिष्ट (Construction Waste) के वैज्ञानिक निस्तारण का अवलोकन किया और कचरे से बनाई गई पशु आकृतियों और पर्यावरण अनुकूल पार्कों की प्रशंसा की और
सेक्टर-34 में ‘बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर’ (BOT) मॉडल पर आधारित निःशुल्क सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था को सराहा गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.