असामाजिक तत्वों पर नोएडा पुलिस की नजर, त्योहारों में जीरो टॉलरेंस नीति
Noida Police : पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी त्योहारों (विशेषकर होली एवं शब-ए-बारात) को शांतिपूर्ण,सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आज, 27 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय,सेक्टर-108 में एक महत्वपूर्ण केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बता दें कि बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र द्वारा की गई और इस बैठक में कमिश्नरेट के तीनों जोन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और बैठक में गौतम बुद्ध नगर के सभी थाना क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिक,धर्मगुरु और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे और यह बैठक कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जनता के बीच विश्वास पैदा करने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से की गई है।
प्रमुख निर्देश एवं निर्णय!
डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों और मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को दें।