Noida News : होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा एक्शन।

✍️ योगेश राणा

:- होली पर शराब तस्करों की खैर नहीं, 7 विशेष टीमें मैदान

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

होली के त्योहार को देखते हुए जनपद गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि प्रशासन ,पुलिस और आबकारी विभाग की 07 विशेष टीमों का गठन किया गया है और यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण करेंगी ताकि आबकारी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके और हरियाणा बॉर्डर से शराब की तस्करी रोकने के लिए सिरसा और लोहारली प्रवेश मार्गों पर आबकारी विभाग की 3-3 टीमें तैनात की गई हैं,जो 24 घंटे चेकिंग कर रही हैं और होटलों, बैंक्वेट हॉलों और फार्म हाउसों में शराब परोसने के लिए ‘ओकेजनल बार लाइसेंस’ (FL-11) लेना अनिवार्य कर दिया गया है और बिना लाइसेंस के शराब परोसने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 मार्च को आबकारी विभाग का पूर्ण ‘ड्राई डे’!

उत्तर प्रदेश की आबकारी नीति के अनुसार, होली के अवसर पर 4 मार्च 2026 को पूर्ण ‘ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) घोषित किया गया है, जिसके तहत जनपद की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी और अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की सूचना देने के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 14405 जारी किया है।