NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन बोले : नोएडा MSME के लिए खुशखबरी | योगी के विदेश दौरे से खुले नए अवसर।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया जापान और सिंगापुर के चार-दिवसीय दौरे से गौतम बुद्ध नगर के लघु उद्यमियों में भारी उत्साह है। नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन के अनुसार, बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश से स्थानीय MSME इकाइयों के लिए नए अवसर खुलेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से उत्तर प्रदेश को कुल ₹4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और इसमें से ₹1.5 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए हैं और ₹2.5 लाख करोड़ के नए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और जापान में ₹90,000 करोड़ के MoUs साइन हुए हैं।इनमें कुबोटा कॉरपोरेशन, स्पार्क मिंडा, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स और नागासे जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं और सिंगापुर से ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं, जो मुख्य रूप से डेटा सेंटर,लॉजिस्टिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर केंद्रित हैं और मुख्यमंत्री का यह दौरा उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे नोएडा के छोटे कारखानों को नई दिशा और बाजार मिलने की पूरी संभावना है।

गौतमबुद्धनगर और लघु उद्योगों (MSMEs) पर प्रभाव!

विपिन मल्हन का मानना है कि जब जापान और सिंगापुर की बड़ी कंपनियां नोएडा या उसके आसपास अपनी इकाइयां लगाएंगी, तो उन्हें कलपुर्जों और सेवाओं के लिए स्थानीय लघु उद्योगों (MSMEs) की जरूरत होगी। इससे ‘एंसिलरी यूनिट्स’ का विकास होगा और नोएडा के पास 500 एकड़ में एक विशेष जापानी औद्योगिक शहर विकसित करने की योजना है और यह क्षेत्र सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल क्लस्टर के रूप में उभरेगा,जिसका सीधा लाभ गौतम बुद्ध नगर के उद्यमियों को मिलेगा और इन समझौतों से प्रदेश में करीब 20,000 नई नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। साथ ही, विदेशी कंपनियों के साथ काम करने से स्थानीय उद्यमियों को अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों को सीखने का मौका मिलेगा और जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के कारण विदेशी निवेशक नोएडा-ग्रेटर नोएडा को “प्राइम डेस्टिनेशन” मान रहे हैं, जिससे इस पूरे क्षेत्र की औद्योगिक छवि वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.