Noida News : त्योहार से पहले ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं पुलिस कमिश्नर Laxmi Singh, लिया सुरक्षा का जायजा।

:- नोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का फील्ड विजिट, लोगों से लिया सुरक्षा का फीडबैक

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा। होली और रमजान जैसे त्योहारों से पहले नोएडा पुलिस-प्रशासन ने शांति, सौहार्द और सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर Laxmi Singh खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं और सेक्टर-8 क्षेत्र का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ Jama Masjid Sector 8 पहुंचकर धर्मगुरुओं, नमाजियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।
पुलिस कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा कि “त्योहार खुशियों, आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक होते हैं। किसी भी तरह की अफवाह, नफरत या भ्रामक सूचना से दूर रहकर हमें मिलकर भाईचारे को मजबूत करना है।” उन्होंने मस्जिद परिसर में मौजूद लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना।

दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2 मार्च से 6 मार्च तक पूरे नोएडा में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की अफवाह समय रहते रोकी जा सके।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग ही शांति की सबसे बड़ी गारंटी है।

स्थानीय लोगों और धर्मगुरुओं ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की मौजूदगी से सुरक्षा का भरोसा मजबूत होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भी शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश आगे तक पहुंचाएंगे।