ITCSF President Cup 2026 : 31 मार्च से ठाणे में होगा बड़ा टूर्नामेंट, UP टीम का चयन पूरा।

✍️ योगेश राणा

:- टेनिस बॉल क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन, 40 लाख इनामी ITCSF प्रेसिडेंट कप के लिए UP टीम तैयार

Noida: ठाणे के दादाजी कोंडेव स्टेडियम में 31 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले ITCSF प्रेसिडेंट कप 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के चयन शिविर (सिलेक्शन कैंप) का आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतर्राज्यीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश टीम के चयन और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की तैयारियों में अर्पित चतुर्वेदी (अध्यक्ष, इंडियन टेनिस क्रिकेट स्टेट एसोसिएशन) और हेमंत बनियाल (राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष, भारतीय टेनिस स्पोर्ट्स फेडरेशन) ने मुख्य भूमिका निभाई है और टूर्नामेंट के लिए लोकेश चौहान को उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि राहुल यादव भी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश की टीम को मजबूती देने और खिलाड़ियों के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के तहत पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलग-अलग ट्रायल आयोजित किए गए थे।

ITCSF में सम्मिलित होंगे 16 राज्यों के खिलाड़ी!

ITCSF द्वारा आयोजित यह 16 राज्यों का इंटर-स्टेट टूर्नामेंट है, जिसमें ₹40 लाख की विजेता राशि और ₹20 लाख की उपविजेता राशि रखी गई है। यह टेनिस क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि वाले टूर्नामेंट्स में से एक है और टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन (ITCSF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शिंदे (सांसद) हैं, जिनके नेतृत्व में इस खेल को पेशेवर स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।