Noida News : सपा महानगर संगठन ने कांशीराम जयंती को PDA दिवस के रूप में मनाया।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन द्वारा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट कैंप कार्यालय पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती ‘PDA दिवस’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। इस अवसर पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांशीराम जी के संघर्षों और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई।बता दें कि गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के पिछड़ों, दलितों और शोषित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जो मशाल जलाई थी, उसकी गूँज आज भी भारतीय राजनीति में सुनाई देती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन वंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया और प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और मुकेश यादव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने भारतीय राजनीति और समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गैर-बराबरी के खिलाफ लड़ाई लड़कर करोड़ों लोगों को सम्मान से जीने का रास्ता दिखाया।

कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति!

कार्यक्रम का कुशल संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और इस अवसर पर विकास यादव, सुनील चौधरी, बबलू चौहान, मुकेश यादव, मोनू खारी, भीष्म यादव, गौरव कुमार यादव, पिंटू यादव, अंकुर पहलवान, महकार तंवर, हरपाल सिंह, महेश जाटव, देवाशीष बोस, शालिनी खारी, संजय धीगान, अनिल पंडित, मोहित यादव, राम सहेली, बबली शर्मा, विश्वास, उदय सिंह, राणा मुखर्जी, वीर बहादुर, कृपा शंकर यादव, प्रेम सिंह, सी.पी. गुप्ता, मानसिंह, कृष्ण कुमार, मंजीत यादव, देवेंद्र, शिवकुमार यादव, राज यादव, निरोगी सिंह, प्रेमपाल सिंह, सागर, मनोज, रेणुका मेथी, बिमला, अमित कुमार, रंजन कुमार, विवेकानंद, जितेंद्र कुमार, पंकज, नितिन वाल्मीकि, संतोष चौटाला और अर्जुन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]