Delhi Excise Policy Case : केजरीवाल और Manish Sisodia पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बेंच बदलने की अपील।

:- बेंच बदलने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

न्यूज़ डायरी टुडे, दिल्ली।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से इस केस को किसी अन्य बेंच में ट्रांसफर करने की मांग की है। बता दें कि केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा उनकी बेंच बदलने की मांग को ठुकराए जाने के बाद अब शीर्ष अदालत में रिट याचिका दायर की है और केजरीवाल का तर्क है कि यदि यही बेंच सुनवाई जारी रखती है, तो उन्हें निष्पक्ष और तटस्थ सुनवाई की उम्मीद नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि जज का रुख पहले से ही प्रभावित हो सकता है और इससे पहले, दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने केजरीवाल के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मामला वर्तमान रोस्टर के अनुसार आवंटित किया गया है और बेंच बदलने का कोई प्रशासनिक आधार नहीं है।

केजरीवाल कल खटखटा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा!

केजरीवाल ने हाई कोर्ट के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें कोर्ट ने बिना आरोपियों का पक्ष सुने, CBI के जांच अधिकारी (IO) के खिलाफ निचली अदालत की टिप्पणियों पर रोक लगा दी थी और यह मामला कल (सोमवार, 16 मार्च) जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। केजरीवाल की कानूनी टीम कल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने इस मामले पर त्वरित सुनवाई की मांग कर सकती है।

क्या है पूरा मामला

27 फरवरी 2026 को निचली अदालत ने केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य को इस मामले में बरी (Discharge) कर दिया था। CBI ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर फिलहाल जस्टिस शर्मा की बेंच सुनवाई कर रही है।