सेंट मैरी स्कूल में ‘बाउंस ऑफ जॉय’ का भव्य समापन, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर ज्योति चौहान ने विजेताओं को दी ट्रॉफी।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : बच्चों में सक्रिय जीवनशैली,पोषण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सनफीस्ट ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम ने अपने सफल एक वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि का जश्न दिल्ली के मयूर विहार स्थित सेंट मैरी स्कूल में एक भव्य समापन समारोह और फाइनल फुटबॉल मैच के साथ मनाया गया। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “खेल केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का माध्यम हैं। ‘बाउंस ऑफ जॉय’ जैसी पहल उन बच्चों, विशेषकर लड़कियों तक खेल के अवसर पहुँचा रही है, जो आमतौर पर इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। यह समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

बीते एक वर्ष में अभूतपूर्व देखने को मिला!

बीते एक वर्ष के दौरान इस अभियान ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के करीब 250 स्कूलों के 1 लाख से अधिक छात्रों तक खेल गतिविधियां पहुंचाई गईं और गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर (यूपी), मुजफ्फरपुर, मुंगेर (बिहार) और रांची (झारखंड) के समुदायों में लगभग 1 लाख बच्चों को इस पहल का सीधा लाभ मिला और स्कूलों को न केवल खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, बल्कि शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (PETs) को विशेष प्रशिक्षण और बच्चों को पेशेवर कोचों के जरिए निपुण बनाया गया और समापन समारोह में यूपी फुटबॉल टीम के कप्तान अभिषेक रावत, आईटीसी प्रतिनिधि नुपुर अग्रवाल और अभिषेक बनर्जी सहित खेल व सामाजिक जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों और छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चों के व्यवहार, शारीरिक स्वास्थ्य और टीम वर्क की भावना में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है और इस पहल ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो खेल के मैदान से ही भविष्य के अनुशासित और स्वस्थ नागरिक तैयार किए जा सकते हैं।