नोएडा में ‘लव जिहाद’ केस में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, थाना फेस-3 प्रभारी और महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida: नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ‘लव जिहाद’ के एक मामले में गंभीर लापरवाही बरतने पर थाना फेस-3 के प्रभारी (SHO) पुनीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही संबंधित सब-इंस्पेक्टर प्रीति गुप्ता को भी सस्पेंड किया गया है। बता दें कि एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि ‘रियाज’ नाम के एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर और खुद का नाम ‘लक्की’ बताकर उसे धोखे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोप है कि मामला सामने आने के बावजूद थाना फेस-3 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उचित कानूनी कार्रवाई करने में ढिलाई बरती और मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इसे अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना। उन्होंने SHO पुनीत कुमार और SI प्रीति गुप्ता को सस्पेंड करने के साथ-साथ उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
महिलाओं के मामले में संवेदनहीनता और कानूनी ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं : पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस की संवेदनहीनता और कानूनी ढिलाई को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने में देरी या हल्की धाराओं का प्रयोग करना सीधे तौर पर ‘कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता’ है और कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि वे जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी और उन्होंने मामले की गहराई से जांच के लिए विभागीय जांच (Departmental Inquiry) शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लक्ष्मी सिंह ने यह संदेश दिया है कि नोएडा पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता, विशेषकर महिलाओं का भरोसा जीतना है।