“अपराधियों में हो वर्दी का खौफ, उपद्रव करने वालों की खैर नहीं : सीएम योगी”

Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों (चैत्र नवरात्रि, अलविदा नमाज और ईद) के मद्देनजर प्रदेश की कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपराधियों के मन में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए और किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभीमंडलायुक्तों , जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की और मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पुलिस अपनी गश्त (Patrolling) बढ़ाए ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें और अपराधियों में कानून का डर बना रहे। उन्होंने चेन स्नैचिंग और बाइक स्टंट जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने को कहा है और सीएम ने स्पष्ट किया कि सभी धार्मिक आयोजन और जुलूस परंपरागत तरीके से ही होने चाहिए। किसी भी नई परंपरा या अवांछित गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रंग में भंग” डालने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से पुलिस अपनी ‘भाषा’ में निपटे।

माहौल बिगाड़ने वालों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी”

किसी भी अप्रिय घटना के लिए स्थानीय अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। त्योहारों के समय बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के भी निर्देश दिए गए हैं और मुख्यमंत्री ने प्रशासन को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने को कहा है ताकि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]