न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida: थाना दनकौर पुलिस ने एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कायदे आजम (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने एक दिन पहले ही पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। बता बीती 6 अप्रैल 2026 को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अट्टा फतेहपुर निवासी कासिम (48 वर्ष) जब अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी गाँव के ही कायदे आजम ने उनके साथ गाली-गलौज की और तमंचे से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। घायल कासिम को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। आज यानी 7 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस को खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 अवैध तमंचा (.315 बोर),01 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस,01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सहित आदि समान बरामद किया है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने क्या कुछ बताया मुठभेड़ के बारे में!
डॉ. प्रवीण रंजन सिंह डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि कल डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में एक व्यक्ति कासिम को गांव के ही कायदे आजम नामक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई थीं। आज चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी।”