Noida Police का बड़ा एक्शन : 5080 अपराधी पहुंचे जेल, ऑपरेशन कन्विक्शन सफल।

:- ऑपरेशन कन्विक्शन’ का बढ़ा दबदबा: सीपी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में 5080 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया

Noida : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत कमिश्नरेट गौतम बुद्ध
नगर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध निर्णायक जंग छेड़ दी है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में,पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट और लूट जैसे जघन्य अपराधों में न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया है। बता दें कि “आंकड़ों की जुबानी, खाकी की कहानी”01 जनवरी 2023 से 03 अप्रैल 2026 के बीच की गई कड़ी मेहनत का परिणाम यह है कि कुल 5080 अपराधियों को सजा दिलाई गई है। पुलिस ने साक्ष्यों को गुणवत्ता के साथ संकलित किया और गवाहों को समय पर कोर्ट में पेश किया, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई और इसी वजह से आजीवन कारावास में 117 अपराधियों को और 20 वर्ष का कारावास में 32 अपराधियों को तथा 10 वर्ष का कारावास में 37 अपराधियों को सज़ा मिली और पॉक्सो एक्ट के 104, दुष्कर्म के 16, हत्या के 62, लूट के 323 और चोरी के 1403 मामलों सहित आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मुकदमों में अपराधियों को सजा दिलवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया है। कमिश्नरेट पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ जारी रहेगा।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने क्या कुछ बताया!

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि जघन्य अपराधों को चिन्हित कर साक्षियों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत करना हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यह अभियान इसी तीव्रता के साथ जारी रहेगा ताकि जनपद में भयमुक्त वातावरण बना रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]