✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे,नई दिल्ली।
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (PEFI) द्वारा आयोजित 8वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस 2026 का दो दिवसीय आयोजन दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से शारीरिक शिक्षा एवं खेल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन में जितेंद्र गुर्जर ने सक्रिय सहभागिता की और खेल एवं शारीरिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्रों में भाग लेते हुए स्पोर्ट्स साइंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।सम्मेलन का मुख्य विषय
“वैश्विक सुर्खिया,ओलिंपिक्स 2036 के लिए भारत का परिवर्तनकारी विज़न” रहा।
सम्मेलन के दौरान खिलाड़ियों की चोट से बचाव,वैज्ञानिक प्रशिक्षण प्रणाली, तथा भारतीय खेलों में मौजूद कमियों को दूर करने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जितेंद्र गुर्जर ने बताया कि इस प्रकार के राष्ट्रीय मंच खेल प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधन दिया।संस्था के जनरल सेक्रेटरी पीयूष जैन के कुशल नेतृत्व में सम्मेलन का सफल आयोजन संभव हो सका।सम्मेलन के दौरान मनोज मिश्रा द्वारा संस्था के कार्यों एवं उद्देश्यों से परिचय कराया गया। सम्मेलन में उपस्थित जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस से प्राप्त ज्ञान भारतीय खेलों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।जितेंद्र गुर्जर ने संस्था एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगे।