Noida News : नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारी बदले गए।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश शासन ने नोएडा प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है और इसमें मुख्य रूप से विजय कुमार रावल, गौरव बंसल और सत्येंद्र गिरी जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं और जिन्हें विभिन्न विकास निकायों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं और शासन द्वारा यह कदम निकायों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के रोटेशन के लिए उठाया गया है और शासन ने इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विजय रावल नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की देखरेख कर रहे थे और अब उनकी नई नियुक्ति के बाद इन प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

प्रमुख रूप से इनका हुआ तबादला :-

विजय कुमार रावल (Vijay Kumar Rawal):- नोएडा प्राधिकरण में तैनात डीजीएम (सिविल) विजय रावल का स्थानांतरण कानपुर (UPSIDA) के लिए कर दिया गया है।

गौरव बंसल (Gaurav Bansal):- प्रबंधक गौरव बंसल को यमुना प्राधिकरण (YEIDA) में स्थानांतरित किया गया है।

सत्येंद्र गिरी (Satyendra Giri):- सत्येंद्र गिरी (जो पहले प्रबंधक के पद पर थे) को नोएडा प्राधिकरण में ही वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.