न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 17 फरवरी 2026 से देशभर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गई हैं और इस वर्ष लगभग 46 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे है। बता दें कि कक्षा 10वीं का आज का पहला पेपर गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड) का आयोजित किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कक्षा 12वीं का आज बायो-टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और शॉर्टहैंड जैसे विषयों की परीक्षा हो रही है।
परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:
छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 10 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट (सुबह 10:15 से 10:30 तक) का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है और नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना आवश्यक है। अपने साथ मूल एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अवश्य रखें। पारदर्शी पानी की बोतल और पारदर्शी पेंसिल बॉक्स की अनुमति है।
सावधानियां:
दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में चल रहे कार्यक्रमों और ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को घर से जल्दी निकलने की सलाह दी है और CBSE ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और पेपर लीक के दावों के प्रति छात्रों को सतर्क किया है और इस साल से कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो बार परीक्षा की प्रणाली लागू की गई है। आज से शुरू हुई परीक्षा मुख्य (अनिवार्य) चरण है, जबकि सुधार के लिए दूसरा अवसर मई में मिलेगा और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी और वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।