UPS फेल या लापरवाही? सुपरटेक ईकोविलेज-1 में लिफ्ट क्रैश से मचा हड़कंप!

✍️ योगेश राणा

बिजली जाते ही गिर पड़ी लिफ्ट: हाईराइज सोसाइटी में जानलेवा लापरवाही

न्यूज़ डायरी टुडे,ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज-1 (Supertech Eco Village-1) सोसाइटी में सोमवार, 16 फरवरी 2026 की शाम एक दर्दनाक लिफ्ट हादसा हुआ। बता दें कि टावर F-7 में रहने वाली 65 वर्षीय रानी प्रसाद अपने 7 और 11 साल के नाती-नातिन को ट्यूशन से लेकर लौट रही थीं. शाम करीब 5 बजे,जब लिफ्ट 13वीं मंजिल पर थी,अचानक बिजली गुल हो गई और बिजली जाते ही तकनीकी खराबी (संभावित यूपीएस फेलियर) के कारण लिफ्ट सीधे सातवीं मंजिल पर जाकर गिरी. झटके की वजह से बुजुर्ग महिला और दोनों बच्चे लिफ्ट के फर्श पर गिर पड़े और आनन फानन में अस्पताल में एक्सरे कराने पर बुजुर्ग महिला के पैर में चार जगह फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और साथ मौजूद दोनों बच्चे इस घटना से बुरी तरह दहशत में हैं और इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में भारी रोष है और वे बिल्डर व मेंटेनेंस टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोसाइटी के लोगों का आरोप : मेंटेनेंस टीम लिफ्टों का उचित रखरखाव नहीं कर रही है।

निवासियों का आरोप है कि हादसे के बाद रानी प्रसाद को मौके पर व्हीलचेयर तक नहीं मिली. वे किसी तरह घिसटते हुए अपने फ्लैट तक पहुँचीं और आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सोसाइटी के 52 टावरों में करीब 97 लिफ्ट हैं. नियमों के मुताबिक,बिजली जाने पर यूपीएस (UPS) की मदद से लिफ्ट को नजदीकी फ्लोर पर रुकना चाहिए था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से ऐसा नहीं हुआ. निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम लिफ्टों का उचित रखरखाव नहीं कर रही है.

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.