✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
गाजियाबाद/नोएडा : दिनांक 22 मार्च 2026 को गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक विशेष सम्मेलन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत मेरठ और सहारनपुर मंडलों की समीक्षा की गई। इस गरिमामयी कार्यक्रम में नोएडा जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका (CMS) डॉ. अजय राणा को उनके पिछले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव, श्रीमती रितु माहेश्वरी ने डॉ. अजय राणा को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और पुरस्कार ग्रहण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजय राणा ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी अस्पताल टीम को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान जिला अस्पताल के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम सचिव महोदया के आभारी हैं और विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में ABDM प्रोग्राम के कार्यान्वयन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि मरीजों को बिना किसी बाधा के डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने आगे जोर दिया कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को आधुनिक तकनीक के जरिए बेहतर और त्वरित सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करना जारी रखेगा।