Yogi Adityanath का जेवर दौरा : 28 मार्च को Narendra Modi करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारियां तेज

✍️ योगेश राणा

:- 28 मार्च को Narendra Modi करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, Yogi Adityanath ने जेवर में तैयारियों का लिया जायजा

Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, 22 मार्च 2026, को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का स्थलीय निरीक्षण किया। यह दौरा 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के प्रस्तावित भव्य उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर लगभग 2:00 बजे जेवर पहुंचे, जहाँ उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और इस दौरान मुख्यमंत्री ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे और अन्य महत्वपूर्ण ढांचागत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्घाटन समारोह से पहले सभी शेष कार्यों को उच्चतम गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट की विस्तृत समीक्षा की कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसदों, विधायकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस आयोजन को एक ‘जन-उत्सव’ बनाने और जमीनी स्तर पर लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

यूपी के विकास को मिलेगी नई उड़ान: सीएम योगी

यह एयरपोर्ट देश का 5वां और उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जो पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू हो रहा है। सीएम ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के लिए एक ‘ऐतिहासिक मील का पत्थर’ बताया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:00 बजे हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हुए, जहाँ से वे वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]