नोएडा में भक्ति का महासंगम : 4 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव में गूँजेंगे कन्हैया मित्तल के भजन।

Noida : शहर के सेक्टर-74 स्थित ‘ओमाया बैंक्वेट’ में आगामी 4 अप्रैल 2026 को आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री हनुमान सेवा मित्र मंडल द्वारा अपने 22वें भव्य श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:15 बजे से होगा। बता दें कि भजन सम्राट कन्हैया मित्तल होंगे मुख्य आकर्षण,मंडल के संस्थापक व प्रधान अमित गुप्ता और चेयरमैन विजय अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष विश्व प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण होंगे। उनके साथ ही गौरव दत्त, दीपक सरगम और शंकर अनुरागी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से शाम को भक्तिमय बनाएंगे और महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ.महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा शिरकत करेंगे।

धर्म के साथ समाज सेवा का संकल्प!

अमित गुप्ता ने जानकारी दी कि मंडल केवल आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। मंडल द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह, गौ-सेवा, निःशुल्क दवाई वितरण, वृद्धाश्रम सहायता और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद जैसे कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में मंडल का लक्ष्य एक भव्य गौशाला और वृद्धाश्रम की स्थापना करना है और मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता के अनुसार, भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान निरंतर भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी, ताकि कोई भी भक्त खाली हाथ न लौटे और किसी भी आपातकालीन स्थिति (इमरजेंसी) के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम तैनात रहेगी।

जूता-चप्पल स्टैंडः आयोजन स्थल पर जूते-चप्पल सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए विशेष टोकन व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
आयोजन समिति के सदस्य गौरव अग्रवाल, विकास गुप्ता, आकाश जैन, विजय कुमार अग्रवाल, अमन गुप्ता, देवेंद्र बंसल, राजेश जिंदल, अमन गोयल, देवेंद्र बंसल, अरुण गुप्ता, चिराग बंसल, अभिषेक मित्तल, नीरज शर्मा, अमित गुप्ता (फैंसी), उमंग रस्तोगी, एस एन गोयल, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गुप्ता, सौरभ सिंघल, प्रवीण वत्स, आदि पदाधिकारीगण व्यवस्थाओं का विशेष योगदान हैं।