October 9, 2026

Noida Authority Action : अवैध कब्जा और उगाही के आरोपों में सीनियर मैनेजर को हटाया गया

1002362523 (1)

:- CEO कृष्णा करुणेश का सख्त रुख : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस

Noida authority : नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केबी सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके मूल विभाग, उत्तर प्रदेश सेतु निगम (Bridge Corporation), वापस भेज दिया है। यह कदम अवैध निर्माण, फार्म हाउस पर कब्जे और आरडब्ल्यूए की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है। बता दें कि केबी सिंह पर यमुना डूब क्षेत्र में फार्म हाउस के लिए जमीन कब्जाने, अवैध उगाही करने और स्थानीय आरडब्ल्यूए की अनदेखी के आरोप थे। एक पीड़ित किसान ने इसकी सीधी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी और मुख्यमंत्री के निर्देश पर आई ‘आश्वासन समिति’ ने जब मौका मुआयना किया और प्राधिकरण कार्यालय पहुंची, तो वहां किसी वरिष्ठ अधिकारी के न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी और शिकायतों के अनुसार, केबी सिंह के करीबी जेई (JE) अधिकारियों का रौब दिखाकर अवैध निर्माण करवा रहे थे। जो लोग पैसे नहीं देते थे,उनके निर्माण को जबरन रोकने या ध्वस्त करने की धमकियां दी जा रही थीं‌।

जांच में पुष्टि बनी कार्रवाई का आधार!

नोएडा प्राधिकरण सीईओ ने इन शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई और सैटेलाइट इमेज का सहारा लिया। जांच में अवैध निर्माण और कब्जे के आरोप सही पाए गए और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी ने बताया कि केबी सिंह को उनके मूल विभाग भेजने का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, केबी सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उन्हें विभाग में आए अभी मात्र एक महीना ही हुआ था‌ और वही सीईओ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अतिक्रमण और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author

You may have missed