गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा व्यवस्था होगी और भी चाक-चौबंद : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सोसायटियों और संस्थानों का होगा ‘सिक्योरिटी ऑडिट’

:- RWA और AOA के साथ मिलकर होगा सिक्योरिटी ऑडिट

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत 05 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक जिले की विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों, सेक्टरों और संस्थानों में तैनात प्राइवेट सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक ऑडिट किया जाएगा। बता दें कि पुलिस विभाग इस दौरान आर०डब्लू०ए० (RWA), ए०ओ०ए० (AOA) और सिक्योरिटी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ सीधा तालमेल स्थापित करेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों का पुलिस सत्यापन (Verification) हुआ है या नहीं और वाहनों और व्यक्तियों के आने-जाने (Entry/Exit) के लिए बनाए गए रजिस्टरों के रखरखाव और डिजिटल सत्यापन सिस्टम की जांच होगी और सोसायटियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी वर्किंग कंडीशन और फुटेज स्टोरेज की क्षमता को परखा जाएगा।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!

जांच के दौरान यदि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी या प्रबंधन के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें, ताकि मिलकर एक सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके।