✍️ योगेश राणा
शूटिंग चैंपियन और जांबाज अफसर स्वतंत्र कुमार सिंह का प्रमोशन, ADCP पद पर मिला प्रमोशन।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्वतंत्र कुमार सिंह को शासन द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त (Additional Deputy Commissioner of Police – ADCP) के पद पर पदोन्नत किया गया है और इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उन्हें नए रैंक का प्रतीक चिन्ह (पीपिंग सेरेमनी) लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) से पदोन्नत कर अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाया गया है। उन्हें शासन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) रैंक पर प्रोन्नत किया गया है और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उनके कंधों पर रैंक प्रतीक (सितारे) लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी और पुष्पगुच्छ भेंट किया और स्वतंत्र कुमार सिंह 2012 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं। वे नोएडा और गाजियाबाद में अपनी सक्रिय और सख्त पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं और उन्हें मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
साहस और संवेदना का संगम: गोली झेलने वाला फौलादी सीना, और अपनों के लिए पसीजने वाला दिल—ADCP स्वतंत्र कुमार सिंह।”
स्वतंत्र कुमार सिंह 2012 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं,जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर (केराकत) के रहने वाले है और उनकी साहसिक पुलिसिंग और संवेदनशीलता के कारण वे उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित चेहरों में से एक हैं और अप्रैल 2022 में गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या कर फरार चल रहे कुख्यात अपराधी बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना के साथ हुई मुठभेड़ का उन्होंने नेतृत्व किया था और इस मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली स्वतंत्र कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी थी, लेकिन उन्होंने पीछे हटने के बजाय बदमाशों को ढेर किया और इसी वीरता के लिए उन्हें गणतंत्र दिवस 2025 पर राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया और 2020 में लखनऊ में तैनाती के दौरान उन्होंने एक साथ 112 चोरी की कारें बरामद की थीं और इस उपलब्धि ने मुंबई पुलिस के 104 कारों की बरामदगी के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था,जिसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक मिला और
वह 12 बोर के नेशनल शूटर भी हैं। 2022 की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते थे और लखनऊ में तैनाती के दौरान एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) विरोध प्रदर्शनों के समय प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें प्लैटिनम पदक से सम्मानित किया गया था और 2023 में रक्षाबंधन के दिन गाजियाबाद में एक किशोरी पिता की डांट से आहत होकर चौथी मंजिल से कूदने जा रही थी और स्वतंत्र कुमार सिंह ने उसे अपना भाई मानकर राखी बांधने का वादा किया और उसे सुरक्षित नीचे उतारा, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई थी और उन्नाव में तैनाती के दौरान 18 बड़ी लूट की वारदातों का खुलासा करने के लिए मिला और साहिबाबाद में एक मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध का त्वरित खुलासा करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।