:- UP-ATS का बड़ा एक्शन: मेरठ और नोएडा से 4 गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहे थे रेलवे सिग्नल और संस्थानों की लोकेशन।
यूपी : उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP-ATS) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए मेरठ और नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, यह गैंग पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी कर रहा था और उनकी तस्वीरें व GPS लोकेशन सीमा पार भेज रहा था। बता दें कि एटीएस ने गिरोह के मुख्य सरगना साकिब उर्फ डेविल (25) और उसके साथी अरबाब (20) को मेरठ से, जबकि विकास गहलावत उर्फ रौनक (27) और लोकेश उर्फ पपला (19) को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी साकिब टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उसके फोन से अफगानिस्तान के नंबर भी मिले हैं। यह गैंग ओसामा बिन लादेन और ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रेरित था।
साजिश और रेकी!
आरोपियों ने लखनऊ, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे शहरों में प्रतिष्ठित संस्थानों और महत्वपूर्ण संपत्तियों की रेकी की थी और इन्होंने रेलवे सिग्नल बॉक्स और अन्य बुनियादी ढांचे की फोटो और गूगल लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी और इनका उद्देश्य रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम में आगजनी या विस्फोट कर दहशत फैलाना और आर्थिक नुकसान पहुँचाना था और खुफिया जानकारी और रेकी के वीडियो भेजने के बदले इन युवकों को QR कोड के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स से पैसे मिल रहे थे और 2 अप्रैल 2026 को यह गैंग लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन एटीएस ने समय रहते इन्हें दबोच लिया और इन आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और UAPA की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।