अपराधियों पर नकेल : इकोटेक-3 पुलिस की गिरफ्त में पश्चिम बंगाल का शातिर अपराधी नूर उर्फ छोटू।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना इकोटेक-3 पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि थाना इकोटेक-3 पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या भागने की फिराक में है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दिनांक 19.03.2026 को चौगानपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड से अभियुक्त को धर दबोचा और गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर उर्फ सोनू उर्फ छोटू (पुत्र इसराइल, उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम सातवीटा, थाना गवाल पोखर, उत्तरी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम हबीबपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था और अभियुक्त नूर उर्फ सोनू काफी समय से गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।