Noida News : बादलपुर में 18 वर्षीय युवक ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली।

✍️ योगेश राणा

Noida Crime : गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र के धूममानिकपुर गांव में 18 वर्षीय देवकरण (पुत्र परवेंदर रावल) ने अपने घर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली। बता दें कि गोली लगने के तुरंत बाद परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद!

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और वर्तमान में क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी हुई है।

मानसिक तनाव या संकट महसूस करें तो इन नम्बरों पर करें संपर्क!

इस कठिन समय में यदि कोई मानसिक तनाव या संकट महसूस कर रहा है, तो सहायता उपलब्ध है। भारत में ‘किरण’ (KIRAN) मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सेवा 24/7 उपलब्ध है और विशेषज्ञों द्वारा सहायता प्रदान करती है।