✍️ योगेश राणा
आमने-सामने की फायरिंग, एनकाउंटर में ढेर हुआ इनामी बदमाश पवन
Special task force : उत्तर प्रदेश के आगरा में 27फरवरी 2026 को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया है। बता दें कि यह मुठभेड़ आगरा के थाना एकता क्षेत्र में 27 फरवरी की देर रात (तड़के) हुई और एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ बदमाश की आमने-सामने की फायरिंग हुई और गोली लगने से घायल पवन को अस्पताल ले जाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मौके से एक 9MM पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं और जांच में पता चला कि यह पिस्टल वर्ष 2016 में गौतमबुद्ध नगर के बिसरख क्षेत्र में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (Additional Session Judge) के गनर से लूटी गई थी।
अपराधी का प्रोफाइल!
पवन उर्फ कल्लू, पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला था और उस पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 50हजार रुपये का इनाम घोषित था और पूर्व में (2021 में) वह एक हत्या के मामले में 1 लाख रुपये का इनामी भी रह चुका था और वह रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर था। जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ के संपर्क में भी आया था और उसके लिए काम कर रहा था और पवन पर हत्या, रंगदारी और लूट समेत 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों और पवन के मददगारों की तलाश में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।