नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन : फर्जी फर्में बनाकर ₹1.74 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाला वांछित अमित गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा : नोएडा की CRT (क्राइम रिस्पांस टीम) और थाना सेक्टर-58 पुलिस की संयुक्त टीम ने कर चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित कुमार (पुत्र श्री कल्याण सिंह) के रूप में हुई है। अमित कुमार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी फर्में (Shell Companies) बनाने और उनके जरिए 01 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रुपये की जीएसटी (GST) चोरी करने का गंभीर आरोप है।ऐसे हुई गिरफ्तारी दिनांक14 मार्च 2026 को टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था और गहन पूछताछ और साक्ष्यों (Evidence) के मिलान के बाद, जीएसटी चोरी में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई और पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे थाना परिसर से ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

अपराध का तरीका!

यह गिरोह फर्जी आईडी और पतों पर कंपनियां रजिस्टर्ड करता था और बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस (Bill) जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाता था। इस मामले में पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी है।