UP Police Promotion List : वीरता पुरस्कार विजेता स्वतंत्र कुमार सिंह को ASP पदोन्नति।

✍️ योगेश राणा

नोएडा कमिश्नरेट के ACP स्वतंत्र कुमार सिंह प्रमोट होकर बने ASP

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Uttar Pradesh : नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नत करने का आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल ही में संपन्न हुई विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक के बाद यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर आयोजित DPC बैठक में अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद पदोन्नति की सूची तैयार की गई।इसी आधार पर स्वतंत्र सिंह को उप-पुलिस अधीक्षक (DSP/ACP) रैंक से अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनाया गया है और स्वतंत्र कुमार सिंह 2012 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं। वे नोएडा और गाजियाबाद (इन्दिरापुरम) में अपनी सक्रिय सेवाओं के लिए जाने जाते थे ।

उपलब्धियां!

स्वतंत्र कुमार सिंह को वीरता पुरस्कार उन्हें अपराधियों के साथ मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और चर्चित मानवीय कार्य रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने सुसाइड करने जा रही एक युवती को अपनी बहन बनाकर उसकी जान बचाई थी,जिसकी पुलिस विभाग और जनता के बीच काफी सराहना हुई थी और इस पदोन्नति के साथ ही अब उन्हें जिले या अन्य इकाइयों में अधिक जिम्मेदारी वाले पदों पर तैनात किया जा सकेगा। फिलहाल वे नोएडा कमिश्नरेट में एसीपी के रूप में तैनात रहे हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]