Gaur City Noida : ब्लैक थार सवारों का तांडव, अर्धनग्न होकर सड़क पर मचाया उत्पात, 2 गिरफ्तार।

:- गौर सिटी में ब्लैक थार सवारों का तांडव: अर्धनग्न होकर मचाया उत्पात, पुलिस ने 2 को दबोचा और गाड़ी की सीज

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी क्षेत्र में शनिवार रात को ब्लैक थार सवार कुछ युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया। इन दबंगों ने बीच सड़क पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-1, 7th एवेन्यू के पास का है। शनिवार, 11 अप्रैल 2026 की रात को एक काली महिंद्रा थार में सवार कुछ युवक नशे की हालत में सड़क पर उतरे और प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, ये युवक अर्धनग्न हालत में थे और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को रोककर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने कुछ लोगों के साथ हाथापाई और मारपीट भी की और इस घटना के बाद से गौर सिटी और आसपास की सोसायटियों के निवासियों में काफी रोष और डर का माहौल है। लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़कों पर इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वायरल विडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान!

बिसरख थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और हुड़दंग में इस्तेमाल की गई ब्लैक थार गाड़ी को पुलिस द्वारा सीज (जब्त) कर लिया गया है और पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।