Noida News : फेस-1 पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नूरी को दबोचा, सवा किलो गांजा बरामद

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा

Noida : नोएडा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फेस-1 पुलिस ने सोमवार को सेक्टर-8 इलाके से एक शातिर महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से गांजा तस्करी की वारदातों में संलिप्त थी। बता दें कि पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना फेस-1 की टीम को लोकल इंटेलिजेंस (मुखबिर) के जरिए सूचना मिली थी कि एक महिला सेक्टर-8 स्थित F-24 बिल्डिंग के पास नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नूरी पत्नी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है और तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान 40 वर्षीय नूरी के रूप में हुई है,जो जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा की निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नूरी एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो रही है कार्यवाही: एडीसीपी नोएडा

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-1 पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है और पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाली है और इस सूचना पर पुलिस टीम ने सेक्टर-8 के पास घेराबंदी की और गिरफ्तार अभियुक्ता नूरी एक हिस्ट्रीशीटर है, जो लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त रही है। इसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अभियुक्ता के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस अब इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (नशा कहाँ से आता था और किसे बेचा जाता था) की जांच कर रही है और एडीसीपी ने स्पष्ट किया कि नोएडा पुलिस ड्रग माफियाओं और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।