Noida News : बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक दौड़ेगी एक्वा लाइन, नोएडा मेट्रो विस्तार पर मुहर।

पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से नोएडा मेट्रो को बड़ी सौगात, एक्वा लाइन विस्तार को मंजूरी

₹2254 करोड़ की लागत से बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर, 4 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने आज नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के बोटैनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक के विस्तार को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्रियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी। बता दें कि इस 11.56 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 08 नए एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे और बोटैनिकल गार्डन एक विशाल इंटरचेंज हब के रूप में उभरेगा, जो एक्वा लाइन को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) और मैजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट-बोटैनिकल गार्डन) से जोड़ेगा और इस विस्तार परियोजना की कुल लागत लगभग ₹2,254 करोड़ आँकी गई है और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे 4 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 61.62 किलोमीटर हो जाएगा।

एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार से तेजी होगा विकास!

यह विस्तार नोएडा के प्रमुख व्यावसायिक और आईटी हब्स (जैसे माइक्रोसॉफ्ट,टीसीएस,एडोब) को सीधा रेल कनेक्शन प्रदान करेगा।इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा,बल्कि सड़कों पर वाहनों का दबाव और प्रदूषण भी कम होगा।