:- नोएडा CP लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में होली-रमजान पर कड़ा सुरक्षा पहरा
:- 45 हॉटस्पॉट चिन्हित, 26 मोबाइल QRT और 4 PAC प्लाटून तैनात
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में आगामी होली और रमजान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरे कमिश्नरेट को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। बता दें कि जिले के लगभग 1080 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है। भीड़ और संवेदनशीलता को देखते हुए 26 मोबाइल QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) और 4 प्लाटून PAC तैनात की गई हैं और नोएडा व सेंट्रल नोएडा जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में रहेगा और ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस आयुक्त(मुख्यालय) अजय कुमार संभालेंगे और इसके अतिरिक्त, विभिन्न जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए DCP रवि शंकर निम, ADCP ट्विंकल जैन, ACP विवेक रंजन राय, ADCP पूनम मिश्रा, ACP दीक्षा सिंह और ACP हेमंत उपाध्याय को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हॉटस्पॉट की विशेष निगरानी!
पुलिस ने 45 संवेदनशील/हॉटस्पॉट स्थानों की पहचान की है, जहाँ अतिरिक्त पुलिस और PAC बल मुस्तैद रहेगा और शांति भंग करने वाली अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक यूपी पुलिस की ट्विटर (X) सेवा या 112 पर संपर्क कर सकते हैं और पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।