:- राजेश स्नेह ट्रस्ट में आयोजित शिविर से बच्चों और अभिभावकों को मिला लाभ
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के पुनर्वास, थेरेपी और अभिभावक प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन ने माँ फाउंडेशन के सहयोग से राजेश स्नेह ट्रस्ट में विशेष बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के लिए एक विशेष चिकित्सा एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 51 बच्चों का मूल्यांकन किया गया तथा उन्हें आवश्यक थेरेपी सेवाएँ प्रदान की गईं।साथ ही बच्चों के अभिभावकों को घर पर किए जाने वाले थेरेपी अभ्यास, बच्चों के समुचित विकास तथा पुनर्वास से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके परिवारों के लिए कुछ आवश्यक उपयोगी वस्तुएँ भी भेंट (गिफ्ट) की गईं, जिससे उनके दैनिक जीवन और देखभाल में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. महिपाल सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट) और डॉ. त्रिभुवन सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) ने मरीजों का उपचार किया तथा बच्चों के अभिभावकों को होम प्रोटोकॉल और घर पर किए जाने वाले थेरेपी अभ्यासों के बारे में मार्गदर्शन भी दिया, जिससे बच्चों के विकास और पुनर्वास में निरंतर सुधार हो सके।
कार्यक्रम में विशेष शिक्षिका हेमा वर्मा, डॉ. राजेश कुमार (संस्थापक), डॉ. राजेश गुप्ता, अपूर्वा सिंह, डॉ. राम नारायण सिंह, प्रदीप मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, रविकांत जायसवाल, किरण शरद साहू, पंकज सिंह तथा रेखा त्रिपाठी (राजेश स्नेह ट्रस्ट) भी उपस्थित रहे।माँ फाउंडेशन के संस्थापक दीपक सिंह की इस पहल में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
सभी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों तक सहायता पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।