Noida Encounter : सुंदर भाटी गैंग के 2 शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद।

✍️ योगेश राणा।

:- बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे सुंदर भाटी गैंग के सदस्य को क्राइम ब्रांच और ईकोटेक-1 पुलिस ने पकड़ा।

Noida : जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस और अपराध शाखा (Crime Branch) की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को धर दबोचा। बता दें कि पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि सुंदर भाटी गैंग के दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यमुना पुस्ता, ग्राम घरबरा के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम और क्राइम ब्रांच की टीमों ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की,जिसके बाद घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों कि पहचान धर्मेन्द्र उर्फ डी.के. पुत्र कवर सिंह (निवासी ग्राम कमबक्शपुर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर तथा अर्जुन पुत्र संजय (निवासी: पटपड़गंज, वाल्मीकि कॉलोनी, दिल्ली) के रूप में हुई है और पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर), एक तमंचा (.315 बोर),03 जिंदा कारतूस (.32 व .315 बोर),मौके पर चले हुए 03 खोखा कारतूस भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है और पुलिस अब इन अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य नेटवर्क और आगामी योजनाओं का खुलासा किया जा सके।

मुठभेड़ के बारे में डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने क्या कुछ खास बताया!

डीसीपी ग्रेटर नोएडा, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि कल रात थाना ईकोटेक प्रथम और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात माफिया सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों, धर्मेंद्र उर्फ डीके और अर्जुन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इनके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। अपराधियों के विरुद्ध हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.