Uttar Pradesh News : जर्जर स्कूल बस ने ली UKG की छात्रा की जान, सिस्टम पर सवाल।

✍️ योगेश राणा

:- स्कूल प्रबंधन की लापरवाही या प्रशासन की चूक ?

:- जर्जर फर्श टूटने से 7 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत।

Uttar Pradesh: कासगंज, उत्तर प्रदेश में शनिवार (28 फरवरी 2026) को एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ स्कूल बस के जर्जर फर्श (फ्लोर) के टूटने से 7 वर्षीय मासूम छात्रा अनन्या की मौत हो गई। बता दें कि अनन्या (UKG की छात्रा) बस की सीट पर बैठी थी, तभी अचानक उसके पैरों के नीचे का सड़ा हुआ लोहे का फर्श टूट गया और फर्श टूटने से छात्रा चलती बस से नीचे गिर गई और बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बस की हालत अत्यंत दयनीय थी—सीटें फटी हुई थीं और फर्श जगह-जगह से गल चुका था। स्थानीय लोगों ने इसे ‘चलती-फिरती मौत’ करार दिया है।

चालक फरार पुलिस की तलाश जारी।

छात्रा अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र की निवासी थी और माउंट देव इंटरनेशनल विद्यालय (दादो थाना क्षेत्र) में पढ़ती थी और ढोलना थाना पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।