Special Gift on Holi 2026 : योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी को मिलेगा वेतन-पेंशन।

Special Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली 2026 के मद्देनजर राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है। त्यौहार की खुशियों को दोगुना करने के लिए सरकार ने वेतन भुगतान और छुट्टियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों का फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही उनके खातों में जमा कर दी जाए। आमतौर पर यह भुगतान अगले महीने के पहले सप्ताह में होता है और यह आदेश केवल स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। इसमें आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी, और सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं और वेतन और पेंशन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए शनिवार, 28 फरवरी 2026 को पूर्ण कार्यदिवस घोषित किया गया है।

सीएम योगी की सख्त चेतावनी!

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारियों को इसे हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है और इस निर्णय से उत्तर प्रदेश के लगभग 18 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनभोगियों को सीधे तौर पर लाभ होगा, जिससे वे बिना किसी आर्थिक तंगी के होली का त्यौहार मना सकेंगे।

होली की लंबी छुट्टियां!

प्रदेश में होली के अवसर पर 2, 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को मुख्य होली (धुलंडी) का अवकाश है और
कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का एक अतिरिक्त विशेष अवकाश भी दिया गया है।