आगरा से गोंडा तक कड़ी निगरानी, लखनऊ से CCTV मॉनिटरिंग
न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने 18 जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।बता दें कि प्रशासन ने उन जिलों को चिह्नित किया है जहाँ पिछले वर्षों में सामूहिक नकल या पेपर लीक जैसी घटनाएं हुई थीं और आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा सहित 18 जिले को चिह्नित किये गए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर UP Public Examination (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा होंगे कड़े इंतजाम!
इन जिलों में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी लखनऊ के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सीधे सीसीटीवी के जरिए की जाएगी और 20, 23 तथा 26 फरवरी की परीक्षाओं को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है और बोर्ड ने कुल 17 विषयों (हाईस्कूल के 6 और इंटरमीडिएट के 11) को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है इन में हिंदी इन में उच्च सतर्कता (High Alert)सामान्य हिंदी, नागरिक शास्त्र, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी और सर्वोच्च सतर्कता (Highest Scrutiny) विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पेपर में रखी जाएगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कितने छात्र और छात्राएं परीक्षा देगी!
इस बार लगभग 52.3 लाख छात्र (27.5 लाख हाईस्कूल और 24.8 लाख इंटरमीडिएट) परीक्षा देंगे और प्रदेश भर में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।