18 फरवरी से 12 मार्च तक UP बोर्ड परीक्षा, 52 लाख छात्र होंगे शामिल।

आगरा से गोंडा तक कड़ी निगरानी, लखनऊ से CCTV मॉनिटरिंग

न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इन परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने 18 जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।बता दें कि प्रशासन ने उन जिलों को चिह्नित किया है जहाँ पिछले वर्षों में सामूहिक नकल या पेपर लीक जैसी घटनाएं हुई थीं और आगरा,मथुरा,अलीगढ़,हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा सहित 18 जिले को चिह्नित किये गए है‌ और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर UP Public Examination (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा होंगे कड़े इंतजाम!

इन जिलों में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की निगरानी लखनऊ के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सीधे सीसीटीवी के जरिए की जाएगी और 20, 23 तथा 26 फरवरी की परीक्षाओं को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है‌ और बोर्ड ने कुल 17 विषयों (हाईस्कूल के 6 और इंटरमीडिएट के 11) को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है‌ इन में हिंदी इन में उच्च सतर्कता (High Alert)सामान्य हिंदी, नागरिक शास्त्र, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी‌ और सर्वोच्च सतर्कता (Highest Scrutiny) विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पेपर में रखी जाएगी।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कितने छात्र और छात्राएं परीक्षा देगी!

इस बार लगभग 52.3 लाख छात्र (27.5 लाख हाईस्कूल और 24.8 लाख इंटरमीडिएट) परीक्षा देंगे और प्रदेश भर में 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं‌।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]