Metro Hospital Noida ने शुरू किया Sports Injury Clinic, खिलाड़ियों को मिलेगा विशेषज्ञ इलाज।

✍️ योगेश राणा

Metro hospital: नोएडा में खेल संस्कृति के विस्तार के साथ मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने मेट्रो स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक के जरिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह केंद्र विशेष रूप से खिलाड़ियों और फिटनेस के शौकीनों को उनकी चोटों से उबारने और उन्हें दोबारा मैदान पर उतारने के लिए समर्पित है और क्लिनिक का संचालन डॉ. कृष्ण के. गुप्ता (डायरेक्टर – स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक) और डॉ. दिनेश कुमार समुझ (विभागाध्यक्ष – फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन) द्वारा किया जा रहा है।

किन-किन चोटों का मिलेगा उपचार!

यहां एसीएल (ACL) टियर,लिगामेंट और मांसपेशियों की चोटें,कंधे और घुटने की समस्याओं के साथ-साथ आर्थ्रोस्कोपी आधारित आधुनिक उपचार उपलब्ध हैं और केवल इलाज ही नहीं,बल्कि व्यक्तिगत पुनर्वास और प्रदर्शन सुधार कार्यक्रमों पर भी ध्यान दिया जाता है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.