Noida News : नोएडा में समाजवादी पार्टी बैठक, सपा ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य।

:- विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान का ऐलान—अभी से चुनावी मोड में जाएं कार्यकर्ता

Noida: समाजवादी पार्टी नोएडा (विधानसभा क्षेत्र 61) की
महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न। राघवेंद्र दुबे ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे ,उन्होंने नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के अभाव और थानों/प्राधिकरणों में जनता की सुनवाई न होने का मुद्दा उठाया और विकास यादव (महासचिव) उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एकजुट हो चुका है और सपा सरकार आने पर ही इनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी और मनोज गोयल (उपाध्यक्ष) उन्होंने भाजपा पर जन समस्याओं के बजाय धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब बहकावे में नहीं आएगी और संगठन को मजबूती देने के लिए विकास दुबे और अमित कुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई,साथ ही विवेकानंद को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और नोएडा प्राधिकरण द्वारा पिछले 9 वर्षों से किसानों की लंबित समस्याओं पर कोई कार्रवाई न करने को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और आगामी रणनीति तैयार की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा!

विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने कार्यकर्ताओं को अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया और निर्वाचन आयोग द्वारा नोएडा विधानसभा में 59 नए बूथ बढ़ाए गए हैं, जिससे अब कुल संख्या 811 हो गई है और जिन बूथों पर अभी ‘बूथ लेवल एजेंट'(BLA)नियुक्त नहीं हैं, वहां जल्द नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान BLA को SIR प्रक्रिया और सरकारी BLO के साथ मिलकर फॉर्म-6(नए मतदाता पंजीकरण) भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे

बैठक में मुख्यरूप से विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे,विकास यादव, मनोज गोयल,रंजीत पटेल , बिंदर यादव पहलवान,रोहित यादव, राणा मुखर्जी , शादाब खान, संतोष चौटाला ,चैनकीगौतम, सुनील कुमार, सतवीर यादव, मुकेश पटेल, विनोद गौतम, अमित कुमार, विकास दुबे, रंजन कुमार, संतोष यादव, संतोष सिंह, मनोज गौतम, शीशपाल यादव, विवेकानन्द सिंह, शिव प्रताप मौर्य,दिलीप राय, आकाश कुमार ,आलोक वर्मा, गोपाल सिंह, रोशन,सहित आदि कार्यकर्ता शामिल हुए