October 12, 2026

गैस की किल्लत के बीच DSO स्मृति गौतम का बड़ा फैसला : शादी-भंडारों के लिए अलग व्यवस्था लागू।

1002387048

:- शादी और भंडारों के लिए चाहिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर? जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए निर्देश

Noida : जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) स्मृति गौतम ने जनपद में शादी, भंडारा और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में गैस की बढ़ती मांग और किल्लत को देखते हुए प्रशासन ने घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई है। बता दें कि आयोजनों के लिए अतिरिक्त सिलेंडर प्राप्त करने हेतु उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सिलेंडर की आवश्यकता होने पर उपभोक्ता अपनी अधिकृत गैस एजेंसी से संपर्क करें और मांग प्राप्त होने पर संबंधित गैस एजेंसी द्वारा मौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जाएगा ताकि वास्तविक आवश्यकता की पुष्टि हो सके और सत्यापन के बाद, गैस एजेंसी विक्रय अधिकारियों के साथ समन्वय कर नियमानुसार सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और सामान्यतः ऐसे आयोजनों के लिए शादी का कार्ड और आधार कार्ड की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है और कुछ स्थितियों में व्यावसायिक (कमर्शियल) सिलेंडरों के लिए अस्थायी कनेक्शन लेने की सलाह दी गई है ताकि घरेलू गैस का अवैध उपयोग न हो।

शादी और भंडारों के लिए गैस सिलेंडर की मांग पर बोले DSO; अधिकृत एजेंसी से करना होगा समन्वय।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन और बाट-माप विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही सिलेंडर बुक करें।

Author

You may have missed