Noida पुलिस और Meerut ANTF की बड़ी कार्रवाई : 80 किलो गांजा बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

Noida police : सूरजपुर पुलिस और एएनटीएफ(ANTF) मेरठ की टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की तस्करी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड के पास से रविन्द्र नागर (32 वर्ष) और मोन्टी (22 वर्ष) को दबोचा है और इनके पास से 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई क्रेटा कार को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस ने बताया अपराध का तरीका!

पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे और इसके बाद वे इसे एनसीआर (NCR) क्षेत्र में लाकर ट्रक चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे और इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.