योगी आदित्यनाथ 4–5 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना, सिंगापुर–जापान में निवेश मिशन।

उत्तर प्रदेश को एशिया का औद्योगिक पावरहाउस बनाने की रणनीति

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी, 2026 को यानी की आज लखनऊ एयरपोर्ट से सिंगापुर और जापान के 4 से 5 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए हैं। 2017 के बाद यह उनका पहला बड़ा विदेश दौरा है,जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है और इस दौरे की खास बात यह है कि योगी को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए निवेश आकर्षित करना है और ग्रेटर नोएडा में ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ विकसित करने के प्रस्तावों पर चर्चा करना और जेवर एयरपोर्ट के पास डेटा सेंटर और औद्योगिक गलियारों के लिए तकनीकी सहयोग प्राप्त करना और इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी पारंपरिक भगवा वेशभूषा में ही इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं। उनके साथ 18 अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है।

सिंगापुर कार्यक्रम (23-24 फरवरी):

उच्च स्तरीय बैठकें: सीएम योगी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात करेंगे और वह गूगल, टेमासेक,जीआईसी और ब्लैकस्टोन जैसे 25 से अधिक वैश्विक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा करेंगे।

जापान कार्यक्रम (25-26 फरवरी):

तकनीकी अनुभव: मुख्यमंत्री जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (Maglev) ट्रेन में 100 किमी की यात्रा करेंगे, जो 600 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है और प्रमुख कंपनियां: सुजुकी मोटर्स, तोशिबा और कुबोटा कॉर्पोरेशन के साथ ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के लिए बैठकें निर्धारित हैं और टोक्यो के पास स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन और भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है।